फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वनिधी योजना फिर शुरू, 15 से 50 हजार तक मिलेगा ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करीब चार माह से बंद चल रही प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना को सरकार ने दोबारा शुरू कर दिया है। इस बार योजना में पहले से अधिक ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पहले जहां 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता था। वहीं अब 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि नगर परिषद के रिकॉर्ड में कई हजार रेहड़ी संचालक पंजीकृत हैं जबकि पिछली बार भी रेहड़ी संचालकों को इस योजना का लाभ मिला था।
उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदनकर्ता रेहड़ी संचालक होना चाहिए, आधार कार्ड होना आवश्यक है, नगर निगम क्षेत्र में किसी बैंक में खाता होना चाहिए, बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए, आवेदन किसी भी सीएससी से किया जा सकता है। वहीं नगर निगम की सीपीओ ब्रांच में यह आवेदन नि:शुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें