फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती नदी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती नदी में डूबने से डेहा बस्ती के 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कुछ साथियों के साथ नदी किनारे बैठा था और आपसी कहासुनी के बाद वह अचानक नदी में कूद गया। उसके साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी बिट्टू ने बताया कि वह काम से लौट रहा था, तभी उसे भाई डूब गया की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचा, जहां भीड़ इकट्ठा थी। युवक के परिजन भी नदी किनारे पहुंचे और उसकी चप्पल देखकर तलाश शुरू की। तीन-चार लोगों ने नदी में उतरकर युवक को बाहर निकाला और परिजनों को सौंपा। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि युवक लंबे समय तक पानी में रहा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सिटी थाना प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि न परिजनों ने और न ही अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें