समरथ्ाकाों के साथ्ा पिहाोवा ब्लाॉक समिति की चेयरमैन।
- फोटो : amar ujala
लगातार चार बार स्थगित होने के बाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाईस चेयरमैन का चुनाव शुक्रवार को सिरे चढ़ ही गया। पांच माह के इंतजार के बाद ब्लॉक समिति को महिला चेयरमैन मिली। चुनाव अधिकारी एसडीएम दलबीर सिंह की देखरेख में अनुसूचित जाति की महिला के आरक्षित चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित सुनीता देवी ने जीत हासिल की। वाईस चेयरमैन के पद पर इनेलो समर्थित गुरमेल सिंह विजयी रहे। कुल 27 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वार्ड नंबर छह गांव धूलगढ़ से सदस्य चुनी गई सुनीता देवी को चेयरमैन के लिए 16 वेाट मिले, जबकि उनके मुकाबले वार्ड नंबर 20 अरुणाय से धुपी देवी को 11 वोट हासिल हुए। इसी तरह वाइस चेयरमैन के पद के लिए वार्ड नंबर सात के सदस्य गांव दीवाना से गुरमेल सिंह को 14 वोट मिले, जबकि उनके मुकाबले में वार्ड नंबर 25 सरस्वती खेड़ा से सदस्य जसविंद्र कौर को 13 वोट मिले। महज एक वोट से जसविंद्र कौर वाइस चेयरमैन का चुनाव हार गई।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
दोपहर दो बजे पूरा बीडीपीओ कार्यालय परिसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया। सदस्यों के अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। समर्थक बाहर हल्ला करते रहे। लेकिन किसी की नहीं चली। बीडीपीओ के बंद कमरे में एसडीएम दलबीर सिंह ने ईवीएम के जरिए चुनाव संपन्न कराया। लगभग एक घंटे बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया।
अंधेरे में हुआ चुनाव
चुनाव शुरू होते ही बीडीपीओ कार्यालय की बिजली चली गई। कमरें में अंधेरा व गर्मी की घुटन हो गई। महिला सदस्य जब अंदर गर्मी में घुटन महसूस करने लगी तो उन्होंने आवाज उठाई। जिसके बाद दरवाजे खिड़कियां खोल दिए गए। बाद में बिना बिजली के ही चुनाव प्रक्रिया समाप्त हुई। चुनाव खत्म होते ही सदस्य ऐसे निकले जैसे आफत से बच कर आए हों।