फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज से जिले की सात मंडियों में शुरू होगी सूरजमुखी की खरीद

Mon, 25 May 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल की सफाई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में सूरजमुखी उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने किसान संगठनों की मांग स्वीकार करते हुए सोमवार से सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले की सात खरीद केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले सरकार ने एक जून से 30 जून तक खरीद करने का कार्यक्रम तय किया था।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक की ओर से जारी आदेशों के बाद मंडी प्रशासन ने खरीद संबंधी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं और सोमवार से मंडियों में स्थिति का जायजा भी लिया जाएगा। दरअसल मंडियों में सूरजमुखी की आवक बढ़ने के बाद भारतीय किसान यूनियन ने 20 मई को मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जल्द खरीद शुरू करने की मांग की थी। भाकियू नेताओं ने शाहाबाद सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन भी किए थे।
विज्ञापन

शाहाबाद अनाज मंडी में शुक्रवार को सूरजमुखी की प्राइवेट खरीद को लेकर विवाद खड़ा हो गया। किसानों ने एमएसपी से 621 रुपये कम बोली लगाए जाने पर फसल बेचने से साफ इनकार कर दिया। सरकार ने इस बार सूरजमुखी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7,721 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जबकि निजी खरीद में अधिकतम 7,100 रुपये प्रति क्विंटल की बोली लगाई गई। इसके बाद किसान संगठनों ने सरकारी खरीद शुरू जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन


आढ़त विवाद बना टकराव की बड़ी वजह

भाकियू नेता राकेश कुमार बैंस ने आरोप लगाया कि पिछले सीजन में सरकार की ओर से आढ़त 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किए जाने के बाद कुछ आढ़ती किसानों से अतिरिक्त 1.5 प्रतिशत वसूली का दबाव बना रहे हैं। अब किसानों ने खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार से आढ़तियों की आढ़त भी बढ़ाने की मांग की है ताकि आढ़ती बिना नुकसान के अपना काम सुचारू कर सके है व किसानों के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न करे।



इन मंडियों में होगी खरीद
- इस्माईलाबाद
- थानेसर
- ठोल
- शाहाबाद
- लाडवा
- बाबैन
- झांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें