फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विवि में संडे ऑन साइकिल रैली आज

Sun, 24 May 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया अभियान के तहत आज संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि साइकिल रैली रविवार सुबह 6 बजे विश्वविद्यालय के क्रश हॉल के सामने से शुरू होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी, विद्यार्थी और शोधार्थियों को साइकिल रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रतिभागियों से अपने साथ साइकिल लाने और सुबह 5:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यह फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण से जुड़ा जागरूकता अभियान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें