फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ग्रीष्मकालीन रुचि शिविर विद्यार्थियों ने सीखीं रचनात्मक गतिविधियां

Tue, 10 Jun 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र की ओर से 9 से 13 जून तक छात्र रुचियों पर आधारित विभिन्न विषयों में व्यक्तिगत प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसका सोमवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना और उनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति को व्यावहारिक रूप से विकसित करना है।
विज्ञापन

केंद्र के परियोजना समायोजक सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का सदुपयोग करने तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र रचनात्मकता, नवाचार तथा अभिरुचि के आधार पर प्रतिवर्ष विज्ञान की विभिन्न संकायों में ये ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर आयोजित करता है।
केेंद्र की ओर से ये कार्यक्रम विभिन्न कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शैक्षणिक अनुकूलता के आधार पर छह संकायों में आयोजित किए जा रहे हैं और इस बार स्कूली विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए खगोल विज्ञान एवं रसायन विज्ञान पर आधारित दो नए संकाय शुरू किए गए। इन सभी कार्यक्रमों का वर्गीकरण कक्षा के आधार पर किया गया है, जिसमें प्रथम कक्षा से तीसरी कक्षा के लिए अवांछनीय एवं खराब पदार्थों से रचनात्मक कार्य पर आधारित रचनात्मक कला संकाय उपलब्ध हैं। तीसरी से छठी कक्षा के लिए प्रकृति एवं प्रकृति विज्ञान पर आधारित क्रियाकलाप प्रकृति को जानिए संकाय उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सातवीं से आठवीं कक्षा के लिए भौतिकी विज्ञान एवं खगोल विज्ञान पर आधारित वैज्ञानिक खिलौने बनाना एवं खगोल विज्ञान कार्यशाला के दो संकाय उपलब्ध हैं।नौवीं एवं 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पदार्थों की भौतिक एवं रासायनिक गुणों तथा उनकी रासायनिक प्रतिक्रियाओं पर आधारित रसायन विज्ञान को समझना संकाय उपलब्ध हैं। 11वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक परिपथ की समझ एवं परिकल्पना हेतु आधारभूत तथ्यों को समझाने हेतु इलेक्ट्राॅनिक्स के चमत्कार संकाय उपलब्ध हैं।
शिक्षा अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि इस बार छात्र रुचियों पर आधारित विभिन्न विषयों में व्यक्तिगत प्रशिक्षण के कार्यक्रमों के दौरान सभी विद्यार्थियों को पैनोरमा हाॅल, टीवी स्टूडियो, थ्री-डी फिल्म इत्यादि का भ्रमण भी करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें