फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुमन सैनी ने गांव ईशरगढ़, अटल नगर, शंकर कॉलोनी और बोडला में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना

विज्ञापन
लाडवा। कार्यक्रम को संबो​धित करती हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी बुधवार को लाडवा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने विधानसभा के गांव ईशरगढ़, गांव अटल नगर, गांव शंकर कॉलोनी, पूर्विया डेरा सिरसमा, गांव मथाना, गांव छारपुरा, गांव मुकरपुर और गांव बोडला में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं के लिए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा के गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपये दे रहे हैं और इसके साथ ही गांव की तरफ से जिन विकास कार्यों की सूची सौंपी जा रही है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन कामों को पूरा करने का काम कर रहे हैं।
कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्षा सुमन सैनी का मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह व परमजीत कश्यप ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने बच्चों की पढ़ाई जरूर करवाएं, क्योंकि एक पढ़ा-लिखा नागरिक अपनी चार पीढ़ियों का सुधार तो करता ही है। इसके साथ ही देश की उन्नति और प्रगति में भी अपना अहम योगदान देते हैं। तभी युवाओं को देश की रीढ़ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना खर्ची-पर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मुहैया करवा रहे हैं। इससे प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।

लाडवा। कार्यक्रम को संबोधित करती हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें