फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुमन सैनी ने लाडवा की तीन संस्थाओं को 37 लाख रुपये के चेक सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रविवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र की तीन संस्थाओं को विकास कार्यों के लिए 37 लाख रुपये के चेक दिए। इनमें आईजीएन कॉलेज लाडवा, ग्राम पंचायत भालड़ और श्री कृष्ण गोशाला सोसाइटी शामिल हैं।
विज्ञापन

आईजीएन कॉलेज लाडवा को एसी और साउंड सिस्टम के लिए 21 लाख रुपये दिए गए। ग्राम पंचायत भालड़ को सामुदायिक हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का चेक मिला। श्री कृष्ण गौशाला सोसाइटी को कमरों के निर्माण हेतु पांच लाख रुपये मिले। सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार शिक्षा, ग्रामीण विकास और गौसेवा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने पदाधिकारियों से राशि का उपयोग पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें