फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मृत किसान के परिवार को सुमन सैनी ने सौंपा पांच लाख की सहायता राशि का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। किसान एवं खेतिहर मजदूर सुरक्षा योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने खेतों में ट्यूबवेल लगाते समय दुर्घटना का शिकार हुए घिसरपड़ी के खेतिहर मजदूर देवी चन्द की पत्नी कविता रानी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह से सजग है और भाजपा सरकार ने किसानों एवं खेतिहर मजदूरों की सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई हैं। भाजपा सरकार का संकल्प है कि राज्य का कोई भी किसान या खेतिहर मजदूर का परिवार किसी भी आपदा में अपने आप को अकेला महसूस न करे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की इस त्वरित सहायता से परिवार को संबल मिला है और भाजपा सरकार किसानों की हर परिस्थिति में चिंता करती है। उन्होंने कहा कि सरकार मार्केट कमेटी के माध्यम से कृषि कार्य में मृत किसान व खेतिहर मजदूर के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के पूरी तरह से अपंग होने वाले को दो लाख 50 हजार रुपये व स्थायी रूप से शरीर के दो अंग कटने पर एक लाख 87 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि स्थायी गंभीर चोट, एक अंग की कटाई या चार अंगुली कटने पर एक लाख 25 हजार रुपये, एक पूरी अंगुली कटने पर 75 हजार रुपये व अंगुली के आंशिक कटने पर 37500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें