फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 18 मामलों में पिछले एक साल से फरार था सुखी, दिल्ली व आसपास के इलाके में था छिपा

Thu, 30 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुठभेड़ में घायल आरोपी सुखविंदर उर्फ सुखी पिछले एक साल से ज्यादा समय से फरार चल रहा था। इस पर 18 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अब पिछले एक साल से दिल्ली व उसके आसपास के इलाके में छिपा हुआ था। अब आरोपी अन्वेषण शाखा-एक (सीआईए) की टीम ने आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी को मंगलवार शाम मुठभेड़ के दौरान घायल करने के बाद उसे काबू कर लिया है, सुखी के बाईं टांग में गोली लगी है। उसका जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द काबू कर रिमांड पर लेने व किसी भी हाल में जमानत न मिलने देने का निर्देश दिए हैं।
अभी तक माना जा रहा है कि वह किसी पुरानी रंजिश के चलते बदला लेने की भावना से यहां घूम रहा था। सीआईए 1 की प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह यहां क्यों घूम रहा था। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ मंगलवार शाम करीब आठ बजे नेशनल हाईवे-44 पर गांव प्रतापगढ़ के निकट हुई। गुप्त सूचना मिली थी कि सुखविंदर अवैध हथियारों के साथ शाहाबाद के क्षेत्र में घूम रहा है। उसके खिलाफ शाहाबाद के एक पूर्व सरपंच से फिरौती मांगने, ढाबा मालिक पर जानलेवा हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं। वह अब शहर में कब से था और कहां-कहां गया व किन-किन वारदातों को अंजाम देने वाला था। इसकी पूछताछ उपचार के बाद होगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने एक्स पर सीआईए टीम को दी बधाई
डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर सीआईए टीम को बधाई देते हुए लिखा की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश है। सुखविंदर जैसे शातिर तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जमानत के खिलाफ मजबूत कानूनी रणनीति अपनाई जाए। एसपी कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के शहर में वापस लौटने का कारण खोजा जा रहा है। संदेह है कि वह पुरानी दुश्मनी निपटाने या नई वारदात की योजना बना रहा था। पुलिस अब उसके साथियों व हथियार आपूर्ति करने वाले नेटवर्क पर नजर रख रही है। सुखविंदर के उपचार के बाद उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि अन्य अपराधों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन

आईजी सीआईए के जवानों से मिलकर डीजीपी की ओर से देंगे रश्मि रथी

डीजीपी ओपी सिंह ने आईजी पंकज नैन को निर्देश दिए हैं कि इस अपराधी के कायराना हमले का बहादुरी से सामने करने और इसे घुटने पर लाने वाले जांबाज पुलिस साथियों से मिलें और उन्हें वीरोचित सम्मान दें और डीजीपी की ओर से इन जवानों को राष्ट्रकवि राम धारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति रश्मि रथी भेंट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें