फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन बने सुभाष सैनी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुभाष चंद्र सैनी को सर्वसम्मति से द कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन और गौरव कुमार को वाइस चेयरमैन चुना गया है। उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कम उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सतीश रोहिला की देखरेख में हुआ। चेयरमैन के पद के लिए निदेशक सुरेश पाल ने सुभाष सैनी और निदेशक नरेंद्र सिंह ने वाइस चेयरमैन के लिए गौरव कुमार का नाम रखा जिसका सभी निदेशकों ने समर्थन किया।
दूसरी ओर बैंक का अध्यक्ष चुने जाने पर सुभाष चंद्र सैनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश चंद्र सैनी, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी, शाहाबाद से भाजपा के प्रत्याशी रहे सुभाष कलसाना व जय भगवान शर्मा डीडी सहित भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है वह उस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में सुभाष चंद्र सैनी निर्विरोध बैंक के निदेशक चुने गए थे। सुभाष चंद्र सैनी पहले भी बैंक के निदेशक के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि द कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक जिले का एक अग्रणी बैंक है। कुरुक्षेत्र जिले के सभी किसान बैंक के अलावा पैक्स समिति और बैंक की शाखाओं से जुड़े हुए हैं। पैक्स के कार्यों को भी मजबूती दी जाएगी ताकि किसानों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर हरको बैंक चंडीगढ़ के प्रतिनिधि सुनील पातड़, कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक गोपी चंद, निदेशक सुभाष चंद रामगढ़ रोड, नायब सिंह अटवान, पवन कुमार, पुष्पा रानी, सुभाष कुमार, जसविंद्र कौर व निशा कुमारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें