फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नंबरदार एसोसिएशन के प्रधान बने सुभाष

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन तहसील लाडवा की एक बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस मे हुई, जिसकी अध्यक्षता जंग शेर बन ने की। उन्होंने कहा कि सभी नंबरदार एक छत के नीचे इकट्ठे हैं। नंबरदारों का चुनाव नहीं होता बल्कि आपसी सहमति की जाती है। उन्होंने कहा कि सभी नंबरदार एक छत के नीचे इकट्ठे होकर अपनी मांगों के लिए संघर्ष करेंगे ताकि लंबित मांगों को शीघ्र लागू किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि नंबरदारों की मांगों को पूरा किया जाए ताकि लंबरदार अपने कार्य को सुचारू रूप से कार्य कर सकें। इस दौरान सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र नंबरदार को ब्लॉक लाडवा का प्रधान चुन लिया गया एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुभाष चंद्र लाठी धनौरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन राजकुमार धनोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें