फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को मिलेगा पत्थर के औजार, मिट्टी के बर्तन व ऐतिहासिक वस्तुओं का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग में 19 से 24 जनवरी तक प्राचीन पुरावशेषों पर केंद्रित छह दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला के संयोजक व विभागाध्यक्ष प्रो. भगत सिंह ने बताया कि एआईएच विभाग के सेमिनार हॉल में होने वाली इस कार्यशाला में विभाग के शोधार्थी और विद्यार्थी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्रों के दौरान विशेषज्ञ प्राचीनकाल में उपयोग होने वाले पत्थर के औजारों, मिट्टी के बर्तनों और अन्य पुरातात्विक वस्तुओं की संरचना, निर्माण व उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे। सह-संयोजक डॉ. राजपाल ने बताया कि प्राचीन, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पुरावशेषों का व्यावहारिक अध्ययन विद्यार्थियों की विषयगत समझ को मजबूत करता है। ऐसी कार्यशालाएं शोध कौशल को निखारने के साथ-साथ भारतीय इतिहास और संस्कृति की गहराई को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। यह कार्यशाला विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें