हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल को स्थापना के 50 साल बाद आयुर्वेद के सभी विषयों में एमडी, एमएस कराने की सौगात मिली है। अब हरियाणा में पहली बार आयुर्वेद के पंचकर्म, शरीर क्रिया, काया चिकित्सा, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग सहित सभी 14 विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी।
विषय सीट
विषय सीट
श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा में पहली बार आयुर्वेद के सभी विषयों में पीजी कराई जाएगी। सभी विषयों में पीजी शुरू होने से प्रदेशभर के विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
आयुर्वेदिक टीचर एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. अशोक राणा का कहना है कि वर्ष 1972 में महाविद्यालय की स्थापना के बाद अब सभी विषयों में एमडी, एमएस की पढ़ाई कराई जाएगी। सरकार को महाविद्यालय के लिए अतिरिक्त बजट देता चाहिए, ताकि यहां शिक्षा व शोध पर बेहतरीन कार्य किया जा सके।
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव कुमार का कहना है कि भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग की ओर से आयुर्वेद के अन्य नौ विषयों की 42 सीटों पर एमडी कराने की अनुमति मिली है। आयुष विश्वविद्यालय को सोमवार तक आधिकारिक पत्र प्राप्त होगा। इसी सत्र से आयुर्वेद के सभी विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।