कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में जागरूकता शिविर छात्राओं को संबोधित करती प्रो. स
कुरुक्षेत्र। युवतियों में तेजी से फैल रही पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम के लिए श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
प्रो. सुनीति तंवर ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि फास्ट फूड की लत, व्यायाम की कमी और असंतुलित दिनचर्या आज की पीढ़ी को गंभीर स्वास्थ्य संकट की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि पीसीओडी केवल हार्मोनल असंतुलन ही नहीं पैदा करती बल्कि मानसिक तनाव और आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं का भी कारण बन रही है। उन्होंने छात्राओं को समय पर सोना, संतुलित भोजन और योग जैसी आदतें अपनाने की सलाह दी।
सहायक प्रोफेसर डॉ. रूचिका ने बताया कि पीसीओडी और पीसीओएस समय पर न पकड़े जाने पर प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि बार-बार मासिक धर्म में गड़बड़ी, अचानक वजन बढ़ना और चेहरे पर अत्यधिक बाल उगना जैसे संकेतों को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। इस दौरान प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में जागरूकता शिविर छात्राओं को संबोधित करती प्रो. स