कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेते शिक्षक। विज्
कुरुक्षेत्र। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में नौ और 10 सितंबर को दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मानसिक विकास और कला एकीकरण पर चर्चा की गई। कार्यशालाओं का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य, वेलनेस एवं कला-एकीकरण के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना था।
रितु सिंघला ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को समझने, संवाद स्थापित करने और सहायता प्रदान करने के तरीके बताए। उन्होंने तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से निपटने के उपाय और सकारात्मक सोच, आत्म-सम्मान तथा आत्म-देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। कल्पना लाठर ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक वातावरण और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण विकसित करने पर शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
कला एकीकरण विषय पर केंद्रित कार्यशाला में सीबीएसई प्रशिक्षक गीतांजलि बत्रा और रूबी दलाल ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया। गीतांजलि बत्रा ने बताया कि कला-एकीकृत शिक्षण छात्रों के विकास में मदद करता है, जिसमें नृत्य, संगीत, रंगमंच और दृश्य कला को मुख्य विषयों के साथ मिलाकर रुचिकर और रचनात्मक शिक्षण संभव है। रूबी दलाल ने पारंपरिक विधियों को बदलकर, रचनात्मकता और मुख्य पाठ्यक्रम के बीच तालमेल स्थापित करने पर बल दिया।