फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओें ने कलाकृतियां बनाकर दिखाया हुनर

विज्ञापन
प्रदर्शनी में कलाकृतियों का अ‍वलोकर करतीं एसपी डॉ. अंशु सिंगला। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में शुक्रवार को विभाग के सात छात्राओं नेहा चौहान, नंदिनी सतिजा, हिमांशी मित्तल, साक्षी रोहिल्ला, मेघा सरोया, प्रियांशी वालिया, आरती भाऊ की कलाकृतियों की प्रदर्शनी विबग्योर का हुआ। आर्ट गैलरी में आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बतौर उद्घाटन किया। उन्होंने कलाकृतियों का गहनता से अवलोकन किया और उनके विभिन्न पक्षों के बारे में जाना।
प्रदर्शनी में हिमांशी के दो कैंपेन प्रस्तुत किए गए, जिसमें से एक एचपी सिलेंडर सर्विस कैंपेन आपातकालीन हेल्पलाइन प्रदान करने और दूसरा हनी प्रोडक्ट कैंपेन शहद के प्राकृतिक और स्वास्थ्य संबंधी लाभ के बारे में रहा। साक्षी रोहिल्ला ने मातृभाषा के महत्व को पूरी तरह से गूगल अभियान में चित्रित किया है। लोकल के लिए वोकल के संदर्भ में, उसने स्थानीय उत्पादकों का समर्थन करने के लिए स्थानीय भारतीय उत्पाद को बढ़ावा दिया है। उसने पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के साथ भारतीय महिला की नजाकत और सुंदरता को चित्रित किया है।
विज्ञापन

मूर्ति कलाकार आरती भाऊ ने मूर्तियों में अपने बचपन की स्मृतियों और जम्मू के वातावरण को लघु शैली में संजोया है। नेहा चौहान ने अपना कैंपेन कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को समर्पित किया है। इसमें एक ऐसे एनजीओ की संकल्पना की गई है जो ऐसे अनाथ बच्चों की सहायता करेगी। इसके अतिरिक्त पर्यटन केंद्रित कैंपेन में उन्होंने दिल्ली के विरासत व ऐतिहासिक स्मारकों को दर्शाया है।
नंदनी सतीजा ने अपनी सृजनात्मकता को प्रोडक्ट कैंपेन और स्पॉन्सर्ड कैंपेन के माध्यम से प्रदर्शित किया। उत्पाद संबंधी कैंपेन में सतीजा तकिया के कवर और जूतों पर विभिन्न तरह की कलात्मक कढ़ाई की है। प्रियांशी ने वृद्धाश्रम पर कैंपियन प्रदर्शित किया। मेघा सरोया अपने काम के जरिये लोगों में ऑटिज्म को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती है।
विज्ञापन

वह अपने कैंपेन के द्वारा ऑटिज्म से पीड़ित लोगों के सामने आने वाली परेशानियां को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, प्रो. राम विरंजन, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. जया दरौदे, डॉ. राकेश बानी, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आनंद जायसवाल, आरएस पठानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें