संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। भारत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिए गए प्रोजेक्ट वर्क की एक प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन चेयरमैन ओमनाथ सैनी, प्रिंसिपल सुनीता खन्ना ने किया। प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करना विद्यालय का उद्देश्य रहा है।
प्रिंसिपल सुनीता खन्ना ने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं होता कि ये सब मॉडल स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने बनाए हैं। इन मॉडल्स को देखकर अब मुझे विश्वास हो गया है कि भविष्य में हमारे देश में श्रेष्ठ इंजीनियर, उच्च कोटि के वैज्ञानिक उभरने वाले हैं, जो अपनी मेहनत लग्न और प्रतिभा से देश को विकसित बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन ओमनाथ सैनी ने विद्यार्थियोें से मॉडल से संबंधित प्रश्न पूछें।
बच्चों ने जेसीबी, फायर अलार्म मशीन, अर्थक्वेक अलार्म मशीन, डे एंड नाइट सोलर, इलेक्ट्रोमैग्नेट ,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, सोर्स ऑफ वॉटर ,वॉटर ओवरफ्लो अलार्म इत्यादि मॉडल बनाकर सब को हतप्रभ कर दिया। प्रदर्शनी में साइंस, गणित और सोशल साइंस के अतिरिक्त आर्ट एंड क्राफ्ट में छात्रों द्वारा बनाई गई खूबसूरत वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया गया। सैनी ने कहा कि आर्ट एंड क्राफ्ट में बनी यह वस्तुएं हमारी कला संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश करते हैं। आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने अपनी कला संस्कृति और रहन-सहन के पुराने तरीकों को बहुत ही सुंदर ढंग से दर्शाया।