फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वास्तुशिल्प परियोजना प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 07 Jun 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय बहुतकनीकी में तीन दिवसीय आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं ने प्रमुख परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई । इस दौरान विद्यार्थियों ने चुने हुए वास्तुशिल्प परियोजनाओं का विस्तृत अध्ययन करके उसके डिजाइन का निर्माण सूक्ष्म कलाकृति के रूप में प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह ने कहा कि हमारे युवाओं में अकल्पनीय क्षमता हैं, इनको सिर्फ अवसर की आवश्यकता है। अर्चना शर्मा ने कहा कि छात्रों ने इस तीन साल के डिप्लोमा कोर्स के दौरान अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाया है व आर्किटेक्ट विषय के बाहरी संरचना शैली व आंतरिक बनावट एवं व्यवस्था व उससे संबंधित निर्माण सामग्री के बारे में बहुमूल्य ज्ञान हासिल किया है। इस प्रदर्शनी में पवन, हर्ष, कास्वीर, मोहित, अनमोल, अंजलि, नेहा, हिमांशु, सौरभ, अजय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें