फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को जिम्मेदार बनना चाहिए

विज्ञापन
डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सीजेएम दुष्यंत चौधरी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। आत्मरक्षा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है। विद्यार्थियों को अपने जीवन पर ध्यान केंद्रित करते हुए जिम्मेदार बनना चाहिए। यह सही उम्र और समय है जब उन्हें अपना लक्ष्य तय करना चाहिए और फिर उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
यह बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने कहीं। वे मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को भी अधिक से अधिक पौधरोपण करने बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा और ध्यान केंद्रित करने के विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि जो बालिका स्वयं को विषम परिस्थितियों से बचा सकती है, वह दूसरे की भी संकट के समय मदद कर सकती है। श्रीकृष्ण संस्थान ऑफ मार्शल आर्ट्स के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने स्वयं सेवकों को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें