फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बूट पालिश कर जताया विरोध

विज्ञापन
बूट पॉलिश करते आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आयुर्वेद के विद्यार्थी और फार्मासिस्ट अपनी मांगों पर अडिग हैं। विद्यार्थियों ने शनिवार को आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। साथ ही बूट पालिस कर विश्वविद्यालय प्रशासन का विरोध किया। साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
आयुर्वेद के विद्यार्थी और फार्मासिस्ट छात्रवृत्ति और इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर 19 अप्रैल से श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। पहले ही दिन से धरने पर बैठे विद्यार्थी विभिन्न तरह से अपना विरोध जता रहे हैं। विद्यार्थियों ने मांगें पूरी न होने तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विद्यार्थी रविवार को रिक्शा चलाकर अपना विरोध जताएंगे। पीजी छात्र डॉ. हरीश यादव, डॉ. पंकज, डॉ. सैशन राव, डॉ. स्वाति कौशिक, डॉ. मोनिका, बीएएमएस विद्यार्थी, सोहन, अनिल कुमार, पूजा वर्मा व प्रवीण कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों का कहना है कि अभी तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ये हैं विद्यार्थियों की मुख्य मांगें
आंदोलनकारी विद्यार्थी एमबीबीएस के समान इंटर्नशिप भत्ता, पीजी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी, अस्पताल में आपातकालीन विभाग स्थापित करने, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित करने तथा महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत कई अन्य मांगें कर रहे हैं।

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें