फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बी फार्मेसी के परिणाम पर बिफरे छात्र बाहरी शिक्षकों से कॉपियां जांचने की मांग

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आरटीआई के द्वारा निकलवाई गई कॉपी जिसमें हर जगह जीरो नंबर दिए गए। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बी फार्मेसी के चौथे सेमेस्टर का परिणाम आते ही छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने फार्मेसी संस्थान के गेट के बाहर धरना देना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्र संस्थान से परीक्षा भवन के बाहर पहुंचकर धरना देने लगे।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि परिणाम में 80 प्रतिशत विद्यार्थियों को री-अपीयर दिया गया है। कुछ दिन पहले दूसरे सेमेस्टर का परिणाम भी आया था, उसमें भी इतने ही विद्यार्थियों को री-अपीयर दिया गया था।
इतना ही नहीं, कई छात्रों को पूरी उत्तर पुस्तिका भरने के बाद भी शून्य अंक दिए गए हैं। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की कॉपी आरटीआई के माध्यम से निकलवाई है। इसके बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। उनका कहना था कि उत्तर पुस्तिका सामने है और उसमें हर प्रश्न के शून्य अंक दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा एवं नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों से सूची मांगी और आश्वासन दिया कि सूची मिलने के तुरंत बाद उत्तर पुस्तिकाएं निकलवाकर अलग से जांच करवाई जाएगी। साथ ही जहां छात्र कहेंगे, जिस प्रोफेसर से कहेंगे उनके सामने छात्र को बिठा कर हम कॉपियां चेक करवा देंगे।
विज्ञापन

इसके बाद भी छात्र अड़े रहे और मांग की कि उन्हें यह आश्वासन लिखित में दिया जाए। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि वे मामले को कुलपति के संज्ञान में लाकर लिखित आश्वासन देने के लिए भी तैयार हैं। हालांकि, छात्र इसके बाद भी नहीं माने और धरना जारी रखा।
असल में छात्रों की मांग थी के उनके रिजल्ट को विशेष तौर पर देखा जाए, साथ ही जो री-अपीयर आई है उनको संस्थान के बाहर के शिक्षकों से चैक करवाई जाए।
करीब 50 शिक्षकों को किया डी-बार : परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने पिछले डेढ़ साल में करीब 50 शिक्षकों को डी-बार किया गया है। जिनके खिलाफ शिकायतें थीं और परिणाम व जांच प्रक्रिया में काफी दिक्कतें मिली थीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो संबंधित शिक्षकों को भी डी-बार किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों से परिणाम की सूची मांगी गई है।

कुरुक्षेत्र। आरटीआई के द्वारा निकलवाई गई कॉपी जिसमें हर जगह जीरो नंबर दिए गए। संवाद- फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। आरटीआई के द्वारा निकलवाई गई कॉपी जिसमें हर जगह जीरो नंबर दिए गए। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें