फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संविधान दिवस पर विद्यार्थियों को बाबा साहब के योगदान की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरु रविदास धर्मशाला में गुरु रविदास सभा की ओर से 77वें संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व और डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन संघर्ष एवं योगदान के बारे में बताया गया। सभा के सचिव प्रवीण ने कहा कि बाबा साहब ने कठिन परिस्थितियों में उच्च शिक्षा हासिल कर समाज को नई दिशा दी। उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार और सदस्य चंद्रशेखर ने भी विचार रखे। बच्चों ने गीतों और भाषणों से उनके योगदान को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, स्टीकर और बाबा साहब के जीवन परिचय संबंधी हैंडबिल वितरित किए गए। कार्यक्रम में इमना कुमार कटारिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें