फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुगनी देवी स्कूल के विद्यार्थियों ने 21 पुरस्कार जीतकर ओवर ऑल ट्राफी पर किया कब्जा

Wed, 06 Aug 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। रोटरी, रोट्रेक्ट और इनरव्हील क्लब लाडवा द्वारा आयोजित कलाकृति कार्यक्रम 2025 हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसमें 25 स्कूलों के 800 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सुगनी देवी स्कूल के विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 21 पुरस्कार जीतकर लगातार दूसरे वर्ष भी ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

शहर की सामाजिक संस्था रोटरी क्लब द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए कलाकृति कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कलाकृति कार्यक्रम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर रंगोली में आकांक्षा मिष्ठा ने प्रथम, खुशी व् किम्मी ने सांत्वना सीनरी पेंटिंग में, गरिमा ने सांतवना व जूनियर पेंटिंग में तनवीर कौर द्वितीय व आराध्या ने सान्तवना, राखी मेकिंग सीनरी में नीति ने प्रथम व निहारिका ने सांत्वना पुरस्कार लिया।
नेल आर्ट जूनियर में लविषा ने प्रथम, भावना ने द्वितीय व कनिका ने तृतीय, नेल आर्ट सीनियर में तनवी ने प्रथम व निधि ने सांतवना पुरस्कार जीता। क्ले मॉडलिंग जूनियर में यक्षित ने प्रथम, तेजस ने तृतीय व् मानवी ने सांतवना पुरस्कार जीता। क्ले मॉडलिंग सीनियर में अनस ने सांत्वना, मेहंदी में गुंजन ने तृतीय व जैसमीन ने सांतवना पुरस्कार जीता। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में इशिका प्रथम व् पूर्वशी ने द्वितीय पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें