फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुशाग्र सदन के विद्यार्थियों ने किया अंधविश्वास पर कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में शनिवार को अंतर-सदन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मेधावी, कुशाग्र, तेजस्वी और प्रगति चारों सदनों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिम्नेजियम हॉल में हुए इस कार्यक्रम में गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप एवं व्यवस्थापक रामनिवास आर्य विशेष रूप से पहुंचे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कुशाग्र सदन के विद्यार्थियों ने अंधविश्वास पर कटाक्ष करते हुए बहुत ही सुंदर नाटक प्रस्तुत किया और समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने का संदेश दिया। इसी प्रकार तेजस्वी सदन के बच्चों ने बुजुर्गों के सम्मान को समर्पित भाषण और वक्तव्य पेश किये। मेधावी तथा प्रगति सदन के छात्रों ने वर्तमान परिस्थितियों में सोशल मीडिया और पर्यावरण सुरक्षा पर बहुत ही मार्मिक नाटिका का मंचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने संस्कृत, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कविताएं सुनाईं और खूब वाहवाही लूटी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों का जिम्नेजियम हॉल में उपस्थित अध्यापक मंडल ने जमकर लुत्फ उठाया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका हौसला बढ़ाया। निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि विद्यालय में बालसभा एक ऐसा मंच है, जिससे बच्चे अपने अंदर छिपे टेलेंट को निखार सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य जज की भूमिका प्राचार्य सूबे प्रताप ने निभाई, वहीं उनके साथ हिंदी विभागाध्यक्ष कुलदीप मलिक, सहदेव शास्त्री, सामाजिक विज्ञान विभाग से दिनेश चौहान, बलवंत सिंह भी अलग-अलग भाषाओं कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में शामिल रहे। मंच संचालन एनडीए के छात्र जितेंद्र और नौवीं के छात्र हर्षवर्धन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें