फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जम्मू कश्मीर के छात्रों ने मुर्तजापुर के राजकीय स्कूल का किया भ्रमण

विज्ञापन
पिहोवा। गांव मुर्तजापुर के राजकीय स्कूल में भ्रमण के लिए पहुंचा जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से छात्
विज्ञापन
पिहोवा। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग से छात्रों का प्रतिनिधिमंडल गांव मुर्तजापुर के राजकीय स्कूल में भ्रमण के लिए पहुंचा। छात्रों ने यहां की शिक्षा पद्धति सरकार द्वारा स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओं एवं अन्य पहलुओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

यात्रा के संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि इंडियन मीडिया सेंटर के तत्वावधान में मीडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन अनंतनाग एवं हब्बा खातून ऑर्गेनाइजेशन की हरियाणा दर्शन यात्रा में 55 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रदेश के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। गांव में पहुंचने पर सरपंच अमर भारत की तरफ से उनके पिता अखिल भारतीय सैनिक किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत सिंह ने छात्रों का अभिनंदन किया। जगत सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। वहां के युवाओं को देश की मुख्य धारा से जुड़कर जम्मू की खुशहाली एवं प्रगति में सहयोग करना चाहिए। यात्रा में शामिल राव्या वाणी, सोहाना, आरूजा, वजाहत, जीजान एवं मशरत आदि ने कहा कि शिक्षा एवं खेलों के स्तर पर हरियाणा दूसरे प्रदेश से अग्रणी है। कृषि आधारित व्यवस्था एवं प्रति व्यक्ति आय में भी प्रदेश दूसरों से बेहतर स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें