फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल लाडवा के छात्रों ने वार्षिक समारोह में मलखंभ में दिखाया दम

विज्ञापन
लाडवा। गुरुकुल लाडवा खरकाली मेंं मलखंभ पर अपना दमखम दिखाते बच्चे। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। गुरुकुल लाडवा खरकाली में वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह में हरियाणा शूगर फेडरेशन के चेयरमैन धर्मबीर डागर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि समारोह की अध्यक्षता गुरुकुल के चेयरमैन डाॅ. अमन पंजेटा की ओर से की गई।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि धर्मबीर डागर व विशिष्ट अतिथि आयकर विभाग के अधिकारी बलविंद्र कालिया, डाॅ. ऋषि पाल, जेएमआईटी के निदेशक डाॅ. संजीव गर्ग, लाडवा थानाध्यक्ष जगदीश चंद, एएसआई संजीव कुमार व भाजपा बीएलओ यतेंद्र वर्मा मेहरा की ओर से किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस विभाग प्रचारक संजीव कुमार व आचार्य धर्मपाल आर्य रहे। कार्यक्रम में छात्रों ने योगा, दंड बैठक, मलखम, पिरामिड, लाठी चलना, पहलगाम घटना को लेकर देशभक्ति पर प्रस्तुति, देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों व पंजाबी भंगडे पर प्रस्तुति दी।
मुख्यातिथि धर्मबीर डागर ने कहा कि छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुकुल लाडवा खरकाली में पढ़ने लिखने वाला बच्चा आर्टिफिशीयल नहीं मिलेगा बल्कि संस्कारवान होगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से पहले व कुछ समय बाद तक जब स्कूल नहीं थे तो गुरुकुलों में शिक्षा देने का काम किया जाता था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं संजीव कुमार व आचार्य धर्मपाल ने भी गुरुकुल शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से अवगत कराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने बोलते हुए कहा कि गुरुकुल लाडवा खरकाली में बच्चों को भारतीय सभ्यता के अनुसार अनुशासन में रहकर शिक्षा प्रदान की जा रही है।

लाडवा। गुरुकुल लाडवा खरकाली मेंं मलखंभ पर अपना दमखम दिखाते बच्चे। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें