कुरुक्षेत्र। बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विजेता विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्य पूजा क
कुरुक्षेत्र। जिला कराटे चैंपियनशिप में बीआर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने ऑवर ऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह प्रतियोगिता 17-18 मई को सेक्टर-आठ में स्थित अखंड गीता धाम शाश्वत सेवा आश्रम में आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 27 स्वर्ण पदक, 16 रजत और छह कांस्य पदक हासिल कर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल के कराटे कोच हैब सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 52 से अधिक विद्यालयों के 574 खिलाड़ियों की सहभागिता रही, जिसमें बीआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सभी को पछाड़ते हुए ट्रॉफी जीती।
शानदार परिणाम पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन दीपक चोपड़ा ने कोच हैब सिंह व विजेता छात्रों को बधाई दी और भविष्य में इसी तरह कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य पूजा कंबोज ने विजेताओं का स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया और भावी प्रतियोगिताओं में इससे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को कटिबद्ध रहने को प्रेरित किया।