फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल और ग्रीन टेक्नोलॉजी पर विद्यार्थियों ने बनाए पोस्टर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पोस्टर बनाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के अंतर्गत इको क्लब की ओर से विश्वविद्यालय के क्रश हॉल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का सशक्त मंच प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अकादमिक विषय नहीं बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा गंभीर दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल अपनाने, हरित तकनीकों को बढ़ावा देने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और सामाजिक सरोकार की भावना की सराहना की।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि इको क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को पहचान और मंच प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने जीरो वेस्ट लाइफस्टाइल, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स व एनवायरनमेंट और ग्रीन टेक्नोलॉजिस विषयों पर आकर्षक, संदेशपूर्ण और हस्तनिर्मित पोस्टर तैयार किए। इनमें पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक सोच स्पष्ट रूप से झलकी।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में डीन रिसर्च व डेवलपमेंट प्रो. संजीव अग्रवाल, चीफ वार्डन प्रो. कुसुमलता और ललित कला विभाग के डॉ. आरके सिंह शामिल रहे। उन्होंने पोस्टरों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय की प्रासंगिकता, संदेश की स्पष्टता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 20 फरवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर इको क्लब की डिप्टी नोडल ऑफिसर डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डिप्टी पर्यावरण नोडल ऑफिसर प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. पूजा, डॉ. हरदीप राय, डॉ. नितिन सहगल, शोधार्थी कोऑर्डिनेटर कवर सिंह सहित शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। पोस्टर बनाते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें