फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Tue, 21 May 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर श्री कृष्ण मार्शल आर्ट संस्थान के प्रशिक्षक राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने सेल्फ-डिफेंस कोर्स में लॉकिंग, ब्लॉकिंग, किकिंग, पंचिज, किक्स, नी स्ट्राइक्स, एल्बो स्ट्राइक्स, होल्डस, चोक्स, और इन सब तकनीक से बचने के बारे में विद्यार्थियों को बताया। इस दौरान विद्यार्थियों से अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन




प्रो. संतोष दहिया ने बताया कि नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत दूसरे विभागों से लगभग 350 विद्यार्थियों ने स्किल एनहांसमेंट कोर्स के तहत सेल्फ डिफेंस को अपनाया है। उन्हीं विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के दाव पेच सिखाने के लिए विश्वविद्यालय के डॉ. आरके सदन में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लड़कियों को विशेष रूप से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. रीटा ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण से फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें