फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ बैनर तैयार किए और जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने ‘से नो टू ड्रग्स’ और नशे को अपनाओगे, जीवन को गंवाओगे जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे से होने वाले नुकसान बताए। वहीं, वाणिज्य आचार्य पुनीत ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने नशे से बचाव के उपाय भी बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें