फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान से 30 लोगों की आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 30 जरूरतमंद मरीजों का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया। स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से इन मरीजों की पहचान की थी। इसके बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए अग्रोहा भेजा गया।
विज्ञापन

ऑपरेशन कराने वालों में रादौर हलके के 24, थानेसर के चार और शाहाबाद व पुंडरी हलके के एक-एक मरीज शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का ऑपरेशन किया। मरीजों को उपचार के लिए अग्रोहा पहुंचाने और वापस लाने के साथ वहां ठहरने तथा देखभाल की व्यवस्था भी फाउंडेशन की ओर से की गई।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आगे भी मरीजों को जरूरत के अनुसार उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें