फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कचरे के ढेर के बीच पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Wed, 29 Apr 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्कूल के गेट के समक्ष  कचरे से भरी ट्राली और बाहर फैली गंदगी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। शहर के मुख्य बाजार के बीचों-बीच राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मुख्य गेट के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। छात्राओं को उसी गंदगी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं पढ़ाई के समय बदबू से दम घुटने जैसी स्थिति बनी रहती है। इस गंदगी से बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।



सब्जी मंडी से विक्रेता फलों-सब्जियों के छिलके, गलियों का कूड़ा-कचरा आदि स्कूल के गेट के सामने फेंक देते हैं। इससे यहां आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने बताया कि इस समस्या के लिए कई बार नगर निगम को पत्र लिखे जा चुके हैं। कुछ महीने पहले यहां ट्रॉली खड़ी की गई थी लेकिन उसका भी हाल ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे इसी गेट से आते हैं, जहां आवारा पशु छिलके खाने के लिए खड़े रहते हैं और लड़ते हैं, जिससे छात्रों के चपेट में आने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ बदबू और मक्खियों का जमावड़ा भी बढ़ रहा है, जिससे बच्चों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन






डंपिंग स्टेशन को स्थानांतरित करना चाहिए : अश्विनी



प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने कहा कि इसी महीने नगर निगम को फिर पत्र लिखा गया था, जिसके बाद सफाई हुई लेकिन अगले ही दिन स्थिति फिर वैसी ही हो गई। उन्होंने कहा कि यहां से डंपिंग स्टेशन को हटाकर कहीं और स्थानांतरित किया जाना चाहिए। साथ ही, फल-सब्जी विक्रेताओं को अपने स्तर पर डस्टबिन रखने के लिए भी कहा जाना चाहिए।
विज्ञापन






ईओ बोले- कईं बार किया जा चुका कचरा साफ



नगर पालिका ईओ राजेश कुमार का कहना है कि यहां से अक्सर कचरा साफ करवा दिया जाता है। चूना भी डाला जाता है लेकिन सब्जी मंडी साथ होने के कारण यहां फिर से कचरा डाल दिया जाता है। दुकानदारों को समझाया भी जा चुका है लेकिन अब सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें