फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विकसित भारत 2047 से लेकर मानवाधिकार व लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय भेरियां में शनिवार को राजनीति विज्ञान विभाग, मानवाधिकार समिति व वोटर समिति के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न समसामयिक विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन



कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 की संकल्पना से अवगत करवाते हुए देश के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। प्रो. रिंकू बुंबक ने लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका और विश्व में मानवाधिकारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्रो. अमित ने वर्तमान समय में भारत में राष्ट्रवाद के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. दीपक कुमार ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय की विशेषताओं और संभावनाओं को सरल भाषा में समझाया।

प्रतियोगिता में कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कोमल (बीकॉम तृतीय वर्ष) ने प्रथम, वंशिका (बीए द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय और पूजा (बीए तृतीय वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. दीपक कुमार, अमित व जितेंद्र कुमार ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें