फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र लापता, नहर में डूबने की आशंका

Fri, 14 Apr 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दबखेड़ी गांव निवासी आठवीं कक्षा के दो छात्रों के भाखड़ा नहर में डूबने की आशंका है। इन दोनों छात्रों के कपड़े, चप्पलें और साइकिल गांव के ही निकट भाखड़ा नहर के किनारे से मिली हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी के प्रयास शुरू कर दिए। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के दो गोताखोर लापता बच्चों की भाखड़ा नहर में तलाश कर रहे हैं, वहीं जिला प्रशासन ने एक किश्ती भेजने की व्यवस्था की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों में से किसी भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका था। उधर परिवारजन, रिश्तेदार, पड़ोसी और गांव के अन्य लोग नहर किनारे डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव दबखेड़ी निवासी 12 वर्षीय सौरभ पुत्र राम सिंह और सुमित पुत्र कर्मा बुधवार शाम को गांव के किसी व्यक्ति ने नहर की तरह जाते हुए देखा था। इसके बाद रात नौ बजे तक इनके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने इनकी खोजबीन शुरू की और इस दौरान पता चला है कि शाम को उपरोक्त दोनों बच्चे नहर की ओर जाते हुए देखे गए थे। इसके बाद इन दोनों की तलाश के साथ पुलिस को सूचित किया गया। इधर इनकी तलाश के दौरान गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर किनारे सौरभ और सुमित के कपड़े, साइकिल और चप्पलें मिलीं। परिवार के सदस्य यह सामान देखते ही सकते में आ गए। हालांकि इन बालकों को नहर में गिरते या डूबते हुए किसी ने नहीं देखा था, लेकिन ग्रामीणों को शक है कि उक्त दोनों बालक नहाते समय नहर में डूबे गए।             

दादा ने कहा, दोनों परिवार रो-रोकर बेहाल हैं            
सौरभ के दादा डाल ने बताया कि उनका पोता गांव के ही सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। शाम को वह अपने चाचा की दुकान पर गया था। इसके बाद यहां किसी ने उसे अपने सहपाठी सुमित के साथ नहर पर जाते हुए देखा। इसके बाद से अब तक इन दोनों का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार के सदस्य रो रोकर बेहाल हैं। रात से परिवार और गांव के लोग इनकी तलाश में जुटे हैं।             
विज्ञापन


चोटिल होने की वजह से असहाय दिखा परगट      
गांव में यहां इस घटना के बाद से सन्नाटा छाया हुआ है,वहीं दबखेड़ी वासी गोताखोर परगट सिंह की बाजू पर चोट होने के कारण वह असहाय दिखा। इस इलाके में संकटमोचक के रूप में प्रख्यात परगट सिंह अब तक नहर में डूबे कई लोगों जीवित निकाल चुका है। परगट सिंह भी आज नहर किनारे सौरभ और सुमित की तलाश में गांव वालों के साथ खड़ा दिखा। उसने बताया कि संभव है कि ये दोनों बच्चे गांव से आधा किलोमीटर दूर इस लिए नहाने गए हों, ताकि उन्हें परिवार या ग्रामीणों के गुस्से का शिकार ना होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें