शाहाबाद। सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेल दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकालकर अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया। उन्हें खेल भावना, अनुशासन एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई गई। नगरपालिका प्रधान गुलशन क्वात्रा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग हैं।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य डॉ. आरएस घुम्मन ने कहा कि खेल संघर्ष, लक्ष्य निर्धारण और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वाइस प्रिंसिपल सतबीर सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर अर्शदीप कौर, नीलम मेहता, संतोष कौर घुम्मन, पूर्णचंद शर्मा, मनिंदर सिंह घुम्मन, मोनिका घुम्मन, डॉ. एसएस आहुजा, एससी सिंगला, एसएस खुराना और देशराज मौजूद रहे।