फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परीक्षा परिणाम में खामियों को लेकर भड़के छात्र, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन में दोबारा रिजल्ट नहीं घोषित किया गया तो कुलपति कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र। शास्त्री तृतीय वर्ष में संस्कृत महाविद्यालय श्रीकृष्णा धाम के विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देख उस समय हैरान रह गए जब अधिकतर फेल हो गए। यहां तक कि अनेक विद्यार्थियों को शून्य अंक भी दिए गए। परीक्षा परिणाम में खामियां बताते हुए छात्र-छात्राएं भड़क उठे और भारत बराड़ की अगुवाई में कुवि पहुंचे और रोष जताते हुए कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। बराड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भी भविष्य से खिलवाड़ करने पर तुला है। पहले तो रिअपीयर और रिवेल्युएशन की इतनी फीस बढ़ा दी है और अब क्लास के सभी विद्यार्थियों को रिअपीयर दी जा रही है।
विज्ञापन


रोष जताते हुए छात्रों ने कहा कि तीन दिन में परीक्षा परिणाम दुरुस्त नहीं किए गए तो वीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अनिकेत सिंह, छात्र नेता अंशुल, लक्की चौहान और अमर लोहट ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन विद्यार्थियों को जान बूझकर परेशान कर रहा है और ऐसी स्थिति जहां क्लास के सभी विद्यार्थियों को फेल कर दिया जाता है ये इस बात को ओर संकेत करता है कि अकुशल शिक्षकों के हाथों विद्यार्थियों का भविष्य खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें