फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्रा पायल ने निबंध प्रतियोगिता में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
लाडवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट स्कूल में विजेता छात्राओं को सम्मनित करती स्क
विज्ञापन
लाडवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट की प्राचार्य नीलम सैनी ने कहा कि स्कूल की पांच छात्राओं पायल, सानिया, हरप्रीत, महक व पलक ने राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसका आयोजन यमुनानगर में पांच व छह नवंबर को हुआ था। निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा पायल ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जहां अपने माता-पिता, स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छात्रा को 11 हजार रुपये का इनाम तथा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। प्रिंसिपल नीलम सैनी ने कहा कि ग्रामीण आंचल में स्थित इस विद्यालय द्वारा इस प्रकार के शानदार परिणाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी हरदीप कौर तथा जिला कानूनी साक्षरता संयोजक शीशपाल जांगड़ा भी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को बधाई दी और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य नीलम सैनी ने छात्रा पायल व उनकी तैयारी करवाने वाले कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के इंचार्ज लखविंदर सिंह, वंदना, अर्जुन लाल व सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें