फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती तट पर मनाया गया छठ महोत्सव, की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति की ओर से सरस्वती तट पर छठ पूजा महोत्सव मनाया गया। कांग्रेस विधायक मनदीप चट्ठा भी श्रद्धालुओं के साथ पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश की पौराणिक धार्मिक आस्था एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाने के लिए समाज में ऐसे पर्व होना बहुत जरूरी है। इससे आपसी मेलजोल का अवसर मिलने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति को पहचानने का मौका भी मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत में इतनी सारी विभिन्नताएं होने के बावजूद भी सभी धर्मों और जातियों के लोग त्योहारों का मिलजुल कर लुत्फ उठाते हैं। सायंकाल को पूर्वांचल की महिलाओं ने दीप जलाकर छठ मैया के गीत गाते हुए सूर्यास्त के समय अर्ध्य देकर पूजा की। पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्वांचल के लोगों द्वारा छठ पूजा का त्योहार श्रद्धा के साथ हर साल सरस्वती तट पर मनाया जाता है। देर सायं तक भी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा रही। व्रती महिलाओं ने सूर्य अस्त होने की प्रतीक्षा में छठ मैया के भजन गाए गए। श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को जल के साथ-साथ दूध अर्पित करके विधि विधान से पूजन किया और समाज के कल्याण और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर राम पुकार यादव, वार्ड नंबर 13 के पार्षद महंत दीपक प्रकाश, पार्षद राजेश गोयल, जयपाल कौशिक, गोपाल कौशिक, गगन टांक सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें