फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिकअप की टक्कर से छात्र की गई जान, दो चचेरी बहनें घायल

Sun, 07 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव कंदौली के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसकी दो चचेरी बहनें घायल हो गई। तीनों ही बाबैन के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे और मोटरसाइकिल पर स्कूल जा रहे थे।
मृतक की पहचान जोगी माजरा के रहने वाले कुनाल के रूप में हुई है। उसके साथ ताऊ की बेटी अंकिता व चाचा की बेटी महक भी बाइक पर बैठी थी। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल के परिवार के सदस्य पंकज ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह कुणाल अपनी दोनों चचेरी बहनों के साथ मोटरसाइकिल पर स्कूल जाने के लिए निकला था। इस दौरान गांव कंदौली अड्डे के पास गैस सिलिंडर से भरी पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कुणाल को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों छात्राओं को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस बाबैन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां कुणाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें