फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
छावनी के कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समाज सुधारक योगदान, संविधान निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक समता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों परी ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के निर्माता ही नहीं थे, बल्कि करोड़ों पीड़ितों, वंचितों और शोषितों की आवाज और आशा बनकर उभरे। उन्होंनें कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यह संकल्प दोहराते हैं कि बाबासाहेब के बताए रास्ते पर चलते हुए हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें