कुरुक्षेत्र। छात्र का इलाज करते डॉ। स्वयं
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। एनआईटी छात्रावास के बाहर देर रात शुक्रवार को एक छात्र बेसुध हालत में मिला। छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्र ने उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां छात्र का उपचार जारी है। उपचार के दौरान छात्र के सिर में एक कलॉट मिला। अस्पताल प्रशासन छात्र की नाजुक हालात को देखते हुए तुरंत एनआईटी प्रशासन को सूचित किया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी।
जानकारी अनुसार फरीदाबाद निवासी छात्र हर्ष शाम को छात्रावास के बाहर टहल रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल में छात्र का उपचार करने वाले चिकित्सक डाॅ. शैलेंद्र शैली ममगईं ने बताया कि छात्र को उपचार देकर सीटी स्कैन करवाया गया जिसकी रिपोर्ट में सिर की नस में एक कलाॅट मिला। चिकित्सकों ने छात्र को उपचार देने के बाद रेगुलर उपचार की सलाह दी है। थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जब उनकी टीम अस्पताल में मौके पर पहुंची तो छात्र को उपचार के बाद अस्पताल से वापस भेज दिया गया था।
कुरुक्षेत्र। छात्र का इलाज करते डॉ। स्वयं- फोटो : संवाद