कुरुक्षेत्र। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने का विराेध करते प्रदर्शन कारी छात्र। संवाद
परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नीट पेपर लीक होने और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूटेंड फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र नेताओं ने सरकार और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता भारत बराड़, शुभम राणा ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और वर्षों की मेहनत को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कई बार पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन अब तक किसी बड़े दोषी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार जांच एजेंसियों को शामिल करने के बावजूद परिणाम संतोषजनक नहीं रहे।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए, इसमें शामिल सभी दोषियों की गिरफ्तारी हो और शिक्षा मंत्री नैतिक आधार पर इस्तीफा दें। साथ ही छात्रों ने सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को पूरे देश में और व्यापक किया जाएगा।