भावना ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर किया स्कूल में टॉप
- फोटो : भावना ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर किया स्कूल में टॉप
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 99.1 प्रतिशत रहा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। कॉमर्स संकाय में भावना जागलान ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। उज्ज्वल ने 90.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और प्रेरणा ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला संकाय में तमन्ना ने 91.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। पीयूष ने 85.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और जैमिका ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में कृतिका ने 84.2 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। कृषिका ने 83.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और राशि ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 10वीं कक्षा में पल्लवी ने प्रथम, माधव ने द्वितीय और हरिंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कॉमर्स, विज्ञान और कला संकाय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।