फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में अच्छा खाना न मिलने से वीसी पर बरसे विद्यार्थी

Fri, 05 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों को सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है। गुस्साए कई विद्यार्थी संगठनों ने वीरवार को वीसी पर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने छात्रावासों में आ रही समस्याओं से वीसी और दूसरे अधिकारियों को भी अवगत करवाया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने वीसी के समक्ष जानकारी दी कि बासमती चावल की जगह उन्हें दूसरे चावल दिए जा रहे हैं तो वीसी भी उनके साथ छात्रावासों की मैस में जांच करने पहुंच गए।

कार्यकारी वीसी हरदीप कुमार ने चावल बासमती बताए तो छात्र दूसरे चावल होने पर अड़े रहे और छात्रों ने लैब से जांच की मांग की। इसके बाद वीसी ने बासमती चावल ही दिए जाने की मांग स्वीकार कर ली। वीसी ने छात्रों की मांग पर अचार की भी जांच की।
विज्ञापन


वीसी ने छात्रों को मौके पर ही आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याएं दूर करते हुए उनकी सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी तो छात्र शांत हुए। छात्र संगठनों का नेतृत्व कर रहे इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविन्द्र खैरा ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाए कि एक ओर विश्वविद्यालय को देश के टॉप 10 में होने के दावे किए जा रहे हैं।

इस स्तर की अव्यवस्था को देख यह सौ की सूची में भी नहीं टिक सकता। उन्होंने बताया कि यहां वाईफाई सुविधा ठप पड़ी है, रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।  

इन संगठनों के विद्यार्थी हुए मुखर
प्रदर्शनकारी छात्रों में इनसो, एनएसयूआई, डीएसएफआई आदि छात्र संगठनों के छात्र शामिल रहे। इस मौके पर इनसो संयोजक मंजू जाखड़, इनसो संयोजक विक्रम चौधरी, प्रदेश प्रेस प्रवक्ता योगेश शर्मा, रविन्द्र तंवर, अजय बिश्नोई, सुमित चौधरी, हर्ष शर्मा, जगदीप कौर, हैप्पी खंगूरा डीएएसएफआई की तरफ से विशाल कुमार और मनजीत सिंह, एनएसयूआई की तरफ से सुकांत पंडित व आशीष लांबा  सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें