हड़ताल पर बैठे कुंटिया के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने हड़ताल स्थगित करने के बावजूद बुधवार को 12 सदस्य धरने पर बैठे रहे। जिसकी अध्यक्षता कुंटिया प्रधान रामकुमार गुर्जर ने की और कुंटिया के कर्मचारियों जयपाल सैनी, विकास शर्मा, रविन्द्र कुमार, सतीश शर्मा, शमशेर सिंह, कृष्ण पांडे, सुखबीर सिंह, जगबीर सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, बीर सिंह और विजय गौड़ पहले दिन धरने पर बैठे। कुंटिया प्रधान और महासचिव भारत भूषण ने कहा कि छात्रों, यूनिवर्सिटी के हितों और यूनिवर्सिटी के आश्वासन पर कुंटिया आंदोलन 24 अगस्त तक स्थगित किया है। यह आंदोलन तभी समाप्त होगा जब पुराना स्टाफ रेशो सहित कर्मचारियों की सभी जायज मांगे केयू प्रशासन द्वारा लागू कर दी जायेेंगी। प्रेस सचिव नरेंद्र सारसा ने कहा कि हम कुलपति के इस रुख की सराहना करते हैं और आशा प्रकट करते हैं कि केयू प्रशासन कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को मान कर यूनिवर्सिटी के माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाने में कुंटिया की मदद करेगा।
विद्यार्थियों ने लगी रही लाइन
आठ दिनों के बाद केयू कार्यालय खुले तो ही दूर-दूर से विद्यार्थी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर केयू में पहुंचे। परीक्षा शाखा में जाने के लिए पास बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
इस अवसर पर अन्य कर्मचारियों के अलावा विष्णुनाथ, अंशुल शर्मा, वकील चंद, पूर्व प्रधान सुनील कक्कड़, रामलाल, संत कुमार, राजीव शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, अंग्रेज, नगबीर ढ़ांडा, गुरमेल संधू, उमेश शर्मा, दलबीर, केवल कृष्ण, पृथ्वी राज चतुर्वेदी, सुभाष चंद, इत्यादि उपस्थित थे।