फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिंगल यूज पॉलिथीन के लिए नपा सख्त

विज्ञापन
शाहाबाद। दुकानों के मालिकों  के चालान करते सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। सिंगल यूज पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना लिया है। सेनेटरी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने टीम बाजार में कई दुकानों पर पहुंची। जहां कई दुकानों पर पॉलिथीन मिलने पर उनका चालान किया। नपा सचिव ने कहा कि सरकार लंबे समय से आदेश जारी कर रही है, मगर इसका धरातल पर पालन नहीं हो पा रहा। बाजार में आज भी सिंगल यूज पॉलिथीन धड़ल्ले से उपयोग में लाई जा रही है, इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किराना व्यवसाय में हो रहा है। इसलिए अब सख्त रुख अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरिंदर सिंह ने कहा कि 75 माइक्रोन से कम वाली पॉलिथीन को सिंगल यूज़ प्लास्टिक की श्रेणी में रखा गया है। अगर नियमों का उल्लंघन करते हुए कोई इसका उपयोग करता है, तो दुकानदार पर एक हजार से लेकर 25 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है लेकिन अभी बाजार में सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है और कुछ दुकानों के जुर्माने भी किए गए है। इस टीम में कृष्ण कांत, विक्रम कुमार, अमित कुमार और सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।


अवैध होर्डिंग पर भी दिखाई सख्ती
नगरपालिका प्रशासन ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर भी सख्ती शुरू कर दी है। पालिका कर्मचारियों ने इन्हें हटाना शुरू कर दिया है। सचिव ने नपा कर्मचारियों को आदेश दिया है कि अगले तीन दिन में बाजार और मुख्य सड़कों सहित हर जगह से अवैध होर्डिंग्स हटने चाहिए। अब तक शहर के अलग-अलग स्थान पर लगे लगभग सभी अवैध होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। सचिव सुरिंदर मलिक ने बताया कि प्रमुख मार्गों और सड़कों के किनारे लगे अवैध होर्डिंग्स न केवल बिजली के खंभों पर अतिरिक्त भार डालते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकते हैं। साथ ही ये शहर की सुंदरता को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसलिए अब इस कार्रवाई को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें