फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने में छूट रहे पसीने, 74 फीसदी मतदाताओं की हो पाई मैपिंग

Fri, 06 Mar 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करना बीएलओ के लिए चुनौती बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में कम जागरूकता और पलायन के कारण पात्र मतदाताओं की पहचान मुश्किल हो रही है। बड़े स्तर पर लोग जरूरी विवरण या फॉर्म भरने में सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते बीएलओ का तय लक्ष्य पाना भी आसान नहीं। जिले में 7.84 लाख मतदाता हैं जबकि अभी 74.16 फीसदी ही एसआईआर हो पाई है। जिले भर में एसआईआर के लिए 810 बीएलओ फील्ड में उतारे गए हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को अद्यतन, पारदर्शी और पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से एसआईआर प्रक्रिया को इस बार और भी सख्ती व तेजी के साथ लागू किया है। आयोग को कई राज्यों से यह महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया मिली थी कि पहले चरण के सर्वे में बड़ी संख्या में पात्र मतदाता छूट गए हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन व बीएलओ टीम दिन-रात जुटे हुए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ ओर ही हैं। बिना आमजन के सहयोग के उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करना आसान नहीं लग रहा।
ग्रामीणों की कम जागरूकता और पलायन चुनौती

करीब दो माह से प्रक्रिया में लगे बीएलओ की मानें तो सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीणों की कम जागरूकता और पलायन है। जहां प्रवासी मजदूर अधिक हैं वहां और भी जटिलता बढ़ जाती है। अनेक परिवार अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में ही व्यस्त हैं जो बार-बार समझाने के बाद भी वह एसआईआर फॉर्म को लेकर जागरूक नहीं हो पा रहे हैं। यहीं नहीं कईं ग्राम पंचायतों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीएलओ भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
2002 की वोटर लिस्ट का 2026 से किया जा रहा मिलान : संदीप
निर्वाचन तहसीलदार संदीप कुमार का कहना है कि आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है, जिसमें 2002 की वोटर सूची का 2026 से मिलान किया जा रहा है। बड़े स्तर पर ऐसे लोग हैं, जिनका इस समय के बीच पता ही बदल चुका है। कोई नौकरी व मजदूरी के चलते कहीं दूसरी जगह रहने लगा है। युवतियां शादी के बाद ससुराल में जा चुकी है। उनका कहना है कि लोगों की ओर से की जा रही अनदेखी से काम बाधित हो रहा है
विज्ञापन

अभी तक यह तस्वीर आई है सामने
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता 40 साल से ऊपर के मतदाता
थानेसर2,24,147-1,21,277
लाडवा1,98,294- 1,04,609
शाहाबाद-1,72,996- 93,580
पिहोवा- 1,89,426 1,02,086
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें