फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय में आज होगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Fri, 06 Mar 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष्य में काय चिकित्सा विभाग की ओर से ओपीडी नंबर-56 में मोटापे से संबंधित जांच होगी। संस्थान के शल्य तंत्र विभाग की ओर से हड्डियों से संबंधित रोगों के प्रति जागरुकता बढ़ाने तथा लोगों को समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ओपीडी नंबर-14 में निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर लगेगा।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि बीएमडी शिविर में शल्य तंत्र विभाग के विशेषज्ञ अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से हड्डियों की मजबूती की जांच करेंगे। जांच के माध्यम से ऑस्टियोपोरोसिस सहित अन्य हड्डी संबंधी समस्याओं का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सकेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों की जांच के साथ उचित परामर्श और आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें