फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बालरंग 2 उत्सव में बच्चों ने दिखाई कला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवत गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में वार्षिक उत्सव बालरंग 2 का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुगंधा सुधा शामिल हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या चेतना वशिष्ठ ने संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सतपाल शर्मा, प्रबंधक जीवन मोदगिल, कोषाध्यक्ष धीरज गोयल, उपाध्यक्ष केवल कृष्ण व अन्य सदस्यों की ओर से बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा अरुण के नन्हे बच्चों ने वेलकम स्माइल्स की प्रस्तुति दी। कक्षा उदय के बच्चों ने अपनी संस्कृति को दर्शाती विभिन्न जनजातियां प्रस्तुति, कक्षा प्रभात के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर प्रस्तुति, कक्षा प्रथम के बच्चों ने रिश्ते प्यार के प्रस्तुति और कक्षा द्वितीय के बच्चों ने धरती मां का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें